लोगों को पसंद नहीं आया अमृता फडणवीस का नया गाना, 38 हजार से ज्यादा मिले डिसलाइक

By: Pinki Thu, 19 Nov 2020 9:56:38

लोगों को पसंद नहीं आया अमृता फडणवीस का नया गाना, 38 हजार से ज्यादा मिले डिसलाइक

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस अपने नए गाने को लेकर चर्चा में हैं। उनका गाना यूट्यूब पर रिलीज हुआ है। लेकिन लोगों को ये गाना पसंद नहीं आया। लोग गाने को जमकर डिसलाइक कर रहे हैं। दरअसल, अमृता फडणवीस एक सिंगर भी हैं। उनका एक नया गाना 'तिला जगू द्या' नाम से रिलीज हुआ है, इस गाने को अमृता फडणवीस ने यूट्यूब पर रिलीज किया है। इस गाने को टी-सीरीज मराठी ने लॉन्च किया है। इसे भाई दूज के दिन लॉन्च किया गया है। यह गाना महिलाओं के सशक्तीकरण पर आधारित है। लेकिन इस गाने पर लोगों ने लाइक से ज्यादा डिसलाइक किए हैं।

इस गाने को अब तक करीब 38 हजार डिसलाइक मिल चुके है। इतना ही नहीं इस गाने के बारे में यूट्यूब और सोशल मीडिया पर टिप्पणी भी कर रहे हैं। फिलहाल इस गाने का मराठी वर्जन रिलीज हुआ है।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com